फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: मंदिर की जगह पर अवैध कब्जा, तहसील में किया प्रदर्शन

Fri, 10 Feb 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। नगर के पंचमुखी मंदिर संस्कृत पाठशाला समिति ने बृहस्पतिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए एक व्यक्ति द्वारा मंदिर की जगह पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की।
विज्ञापन

मंदिर समिति के लोगों ने नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि पंचमुखी मंदिर संस्कृत पाठशाला पश्चिम में उत्तर में पानी की निकासी के लिए आवचक बना हुआ है। नगरपालिका का बहुत पुराना आवचक है, जिसमें सरकारी नाला है। पाठशाला में बरसात व प्रयोग किए जाने वाले पानी की निकासी का पुराना और एक मात्र साधन है। उक्त आवचक पर रविन्द्र नामक एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है, अनुरोध करने पर वह संस्कृत पाठशाला के लोगों से गाली-गलौज करता है।
नायब तहसीलदार प्रिया गर्ग ने मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की मांग की। मौके पर अध्यक्ष देव कुमार शर्मा, केडी शर्मा, महामंत्री मोजीराम, शुभम शर्मा, सचिन वत्स, प्रशांत भारद्वाज, योगेंद्र शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें