नोट: कृपया अमर उजाला का लोगो लगाए
- अमीनगर सराय की जैन धर्मशाला में लगाया जाएगा रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। अमर उजाला फाउंडेशन और लायंस क्लब की ओर से बुधवार को विश्व रक्तदाता दिवस पर अमीनगर सराय की जैन धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह करेंगे।
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ एश्वर्या का कहना है कि रक्तदान से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है। रक्तदान करने से रक्त की निशुल्क जांच हो जाती है और बीमारियों के बारे में पता चलता है। जिससे समय पर इलाज कराकर बीमारी से बचाव किया जा सकता है। एक यूनिट रक्तदान करने से चार लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि रक्त का कोई विकल्प नहीं है। रक्तदान करने से हार्टअटैक, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि इसलिए लोगों को रक्तदान जरूर करना चाहिए।