फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार करेगा जाट समाज

Mon, 17 Oct 2016 03:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बड़ौत में पत्रकारों से बातचीत करते यशपाल मलिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बड़ौत । अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक ने कहा यदि आरक्षण की मांग पूरी नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव में भाजपा का बहिष्कार होगा।
विज्ञापन


रविवार को बावली रोड पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया उप्र में मंडल स्तर पर चार जाट संकल्प रैलियों का आयोजन होगा। इसमें 23 अक्तूबर को अमरोहा के काफूरपुर और मुरादाबाद मंडल , छह नवंबर को मेरठ और सहारनपुर मंडल की रैली मेरठ में होगी। उन्होंने बताया 20 नवंबर को आगरा और एक दिसंबर को हाथरस में रैली कर जाट समाज को एकजुट किया जाएगा। 

उन्होंने बताया 26 मार्च 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नौ राज्यों के जाटों का सुप्रीम कोर्ट द्वारा 17 मार्च 2015 को आरक्षण खत्म करने के बाद  विश्वास दिलाया था जाटों को कानून के तहत आरक्षण दिया जाएगा। इसके बाद हरियाणा में चले जाट आरक्षण आंदोलन में हरियाणा सरकार आज भी जाट समाज के साथ अन्याय कर रही है। यदि जाटों को केंद्रीय स्तर पर जाट आरक्षण विधानसभा चुनाव 2017 से पहले नहीं दिया तो पंजाब, उप्र, उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ जाट समाज एकजुट होकर निर्णय लेगा। 
विज्ञापन


इसमें समिति के प्रदेश अध्यक्ष मानवेंद्र वर्मा ने बताया मेरठ समेत अन्य मंडलों की सभी रैलियां ऐतिहासिक होगी और जाट समाज एकजुट होकर भाजपा को सबक सिखाएगा। इसमें युवा प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तोमर, नगर अध्यक्ष विनोद तोमर, नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र तोमर, युवा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष जेवी कॉलेज कमल सिंह तोमर और सोनू चौधरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें