बागपत। जिले के प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी ने शनिवार को बागपत सीएचसी में भर्ती मरीज से सीएचसी में मिलने वाली सुविधा और इलाज के बारे में जानकारी ली। जहां उन्होंने मरीजों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए।
मंत्री जसवंत सैनी ने शनिवार को सीएचसी में पैथोलॉजी लैब, लेबर रूम का निरीक्षण कर दवाई भंडार केंद्र में दवाइयों की उपलब्धता की जानकारी भी ली। उन्होंने मातृ-शिशु देखभाल इकाई का निरीक्षण कर मरीजों को अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जाना। एमएनसीयू में भर्ती माता काॅलोनी की सुमायला, केतीपुरा की फरमीना और जच्चा-बच्चा वार्ड में भर्ती मीतली की रजनी, यमुना विहार बागपत की दीपक और अहेड़ा की दीपा से बात कर अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अस्पताल में आने वाले मरीजों की सही देखभाल करने के निर्देश दिए। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत समेत स्टाफ मौजूद रहा।
प्रभारी मंत्री ने कृषि विज्ञान केंद्र और आयुष अस्पताल का किया निरीक्षण
फोटो नंबर 26केएआर 1,ए,बी,सी
खेकड़ा। प्रभारी मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में उद्यान विभाग, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना और मनरेगा से 1.09 करोड़ की लागत से बन रही हाईटेक वेजिटेबल नर्सरी का निरीक्षण किया। जहां वैज्ञानिक विकास मलिक ने बताया कि यहां प्रति वर्ष किसानों के लिए 15 लाख सब्जियों की पौध तैयार की जाएगी। इसके उपरांत प्रभारी मंत्री ने सांकरौद गांव में 6.49 करोड़ से बन रहे आयुष अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही कार्यदायी संस्था को अस्पताल को जल्दी हैंडओवर करने के निर्देश दिए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर भी रहे। संवाद
बावली गांव की गोशाला व लाइब्रेरी का किया निरीक्षण
बड़ौत। मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने शनिवार को बावली गांव स्थित अस्थायी गोशाला और ग्राम पंचायत कार्यालय में स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीडीओ ज्योति बाला, ग्राम प्रधान गौरव तोमर व ग्राम सचिव हिमांशु राठी को गोंवशों की देखरेख के अलावा उनके चार की उचित व्यवस्था रखने के संबंध में निर्देशित किया। वहीं लाइब्रेरी से गांव व क्षेत्र के युवाओं को जोड़ने का आह्वान किया।