वायरल हुई विडियों में किशनपुर बराल गांव में बुजुर्ग महिला को घसीटकर ले जाते हुए। स्रोत:वीडियोग्
-किशनपुर बराल गांव का मामला, ग्रामीणों की डीएम और एसपी से कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रमाला (बागपत)। किशनपुर बराल गांव में बेटे ने मां को पकड़कर गली में घसीटा। मां को घसीटते हुए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जिसमें ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर डीएम, एसपी और महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक अपनी बुजुर्ग मां का हाथ पकड़कर गली में घसीटते हुए ले जा रहा है। इस पूरी घटना का वीडियो ग्रामीणों ने बनाया है। वीडियो में महिला बार-बार अपने बेटे से छोड़ने की गुहार भी लगाती नजर आ रहा है, लेकिन उसके बेटे ने नहीं सुनी। उधर कुछ लोगों ने युवक को मां को घसीटने पर धमकाया भी, लेकिन वह नहीं माना। जिसके बाद ग्रामीणों ने 46 सेकेंड की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी और डीएम, एसपी व महिला आयोग से कार्रवाई की मांग की। उधर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। इस मामले में थाना प्रभारी शिवदत्त ने बताया कि वीडियो कई दिन पुरानी है। जिसकी जांच कर कार्रवाई की जाएगी।