फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 से ज्यादा आपत्ति व सुझाव आए तो प्राधिकरण ने बढ़ाया समय

विज्ञापन
मास्टर प्लान 2031 का नक्शा - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
दो सौ से ज्यादा आपत्ति व सुझाव आए तो प्राधिकरण ने बढ़ाया समय
विज्ञापन

बागपत। महायोजना 2031 के लिए विकास प्राधिकरण के पास अभी तक 200 से ज्यादा आपत्ति व सुझाव आए हैं। इसको देखते हुए ही जहां 10 अगस्त तक आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे, वहीं अब इसके लिए 25 अगस्त तक का समय बढ़ा दिया गया है। जिससे लोगों के ज्यादा सुझाव मिल सकें और उसके आधार पर महायोजना-2031 का खाका तैयार हो सके। वहीं सबसे ज्यादा खेकड़ा से दिल्ली रोड पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के सुझाव मिल रहे हैं तो बागपत में आवासीय कालोनी विकसित करने के सुझाव भी मिले हैं।
बागपत-बड़ौत-खेकड़ा विकास प्राधिकरण ने महायोजना-2031 का खाका तैयार किया गया है। इसमें कलक्ट्रेट के सामने व्यवसायिक व इकोनॉमिक कॉरिडोर के पास औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना शामिल है। बागपत में टटीरी की तरफ आवासीय से लेकर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की योजना बनाई गई है। बड़ौत में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के मेरठ व मुजफ्फरनगर रोड वाले चौराहों के पास सबसे ज्यादा विकास कराने की योजना है। इनके अलावा खेकड़ा में हसनपुर मसूरी व सुभानपुर की तरफ औद्योगिक क्षेत्र सबसे ज्यादा विकसित करने की योजना बनाई गई है।
विज्ञापन

इस पर 11 जुलाई से 10 अगस्त तक आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। जिसके लिए विकास प्राधिकरण के कार्यालय में पिछले एक महीने से आपत्ति व सुझाव के लिए लगातार लोग पहुंच रहे हैं। वहां अभी तक 200 से ज्यादा आपत्ति व सुझाव आए हैं, जिनको महायोजना-2031 को अंतिम रूप देते हुए शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

--
महायोजना-2031 के लिए आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। हमारे कार्यालय में अभी तक करीब 200 लोग अपनी आपत्ति व सुझाव दे चुके हैं। इसके लिए समय बढ़ा दिया गया है और ़अब 25 अगस्त तक आपत्ति व सुझाव जमा करा सकते हैं। उसके बाद महायोजना-2031 को अंतिम रूप दिया जाएगा।- अरविंद शर्मा, सहायक अभियंता विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें