फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नलकूपों से दो दिन में मीटर नहीं हटाए तो खुद ही उखाड़ देंगे

विज्ञापन
रठौड़ा में आयोजित पंचायत को संबोधित करते रालोद के पूर्व विधायक वीरपाल राठी - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
छपरोली (बागपत)। रठौड़ा गांव के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित पंचायत में 24 गांवों के किसानों ने ऊर्जा निगम पर भड़ास निकाली। किसानों ने नलकूपों पर लगाए गए मीटर दो दिन में हटाने का अल्टीमेटम दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मीटर नहीं हटाए गए तो दो दिन बाद खुद ही उनको उखाड़ देंगे।
विज्ञापन

पंचायत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि दो दिन बाद किसान खुद ही मीटर उखाड़कर ऊर्जा निगम के कार्यालय में जमा करने जाएंगे। जिसमें विवाद होने पर किसान पीछे नहीं हटेंगे। पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा कि सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। बिल जमा नहीं होने पर किसानों के कनेक्शन काटे जा रहे हैं और उनकी आरसी जारी कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि किसान का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकार से टकराने के लिए किसान तैयार हैं और नलकूपों पर मीटर लगाने का पुरजोर विरोध किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि किसानों को बरगलाकर मीटर लगाए जा रहे हैं, लेकिन किसान अब सब कुछ समझ चुके हैं और मीटर नहीं लगने देंगे। पंचायत की अध्यक्षता 24 खाप के चौधरी सुभाष चौधरी ने की तथा संचालन चौधरी रणवीर सिंह ने किया। पंचायत में धीरेंद्र सिंह, राममहेर सिंह, सुरेश सिंह, सोहन पाल सिंह, नरेश, करण सिंह, ओमवीर सिंह डायरेक्टर, प्रेमपाल, राजकुमार, नेत्रपाल, श्याम सिंह, राजपाल सिंह, वेदपाल, जयवीर, वीरेंद्र सिंह, विनोद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें