फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: बागपत नगर पालिका को मिलीं ईओ तो दो नायब तहसीलदार आएंगीं

Wed, 03 Jul 2024 03:11 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के कई अधिकारियों का तबादला किया गया है तो यहां कई अधिकारियों को भेजा गया है। बागपत नगर पालिका को अधिशासी अधिकारी मिल गईं हैं तो मथुरा व झांसी से दो नायब तहसीलदार का यहां तबादला किया गया है।
विज्ञापन

बुलंदशहर की डिबाई नगर पालिका में तैनात रेनू यादव का बागपत नगर पालिका तबादला किया गया है। बागपत तहसीलदार अजय कुमार का हरदोई तबादला हुआ है तो उनकी जगह कोई नहीं आया है। नायब तहसीलदार सचिन पंवार को गाजियाबाद भेजा गया है। जबकि मथुरा से नायब तहसीलदार अनीता गुप्ता, झांसी से नायब तहसीलदार रूबी यादव का तबादला बागपत किया गया है।
इसके अलावा जिला गन्ना अधिकारी अनिल भारती को बुलंदशहर भेजा गया है तो यहां अमर प्रताप सिंह का तबादला हुआ है। भूमि संरक्षण अधिकारी संदीप पाल को हापुड़, सहारनपुर से जिला कृषि अधिकारी धीरज कुमार को भूमि संरक्षण अधिकारी बागपत, एआरटीओ एके सिंह राजपूत को आजमगढ़, उनके स्थान पर गाजियाबाद से राघवेंद्र सिंह को बागपत भेजा गया है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सुमन गौतम को सहारनपुर भेजा गया है तो उनके स्थान पर कैलाश चंद तिवारी को बागपत भेजा गया है। आरईएस के अधिशासी अभियंता हबीबुल्लाह को शामली भेजा गया है। अभी इनके स्थान पर किसी को नहीं भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें