रटौल के संत मेरी इन्टर कालेज में आयोजित बैठक में भाग लेते अभिभावक
- फोटो : BAGHPAT
चांदीनगर। लहचौड़ा गांव के छात्र-छात्राओं से मारपीट के मामले में बुधवार को सेंट मेरी इंटर कॉलेज प्रशासन और अभिभावकों के साथ बैठक की। छात्र-छात्राओं को परेशानी होने पर स्कूल प्रशासन से शिकायत करने की अपील की।
रटौल के संत मेरी इंटर कॉलेज में बुधवार को आयोजित अभिभावकों की बैठक में समस्याएं सुनीं। प्रधानाचार्य आलोक मसीह ने कहा कि विद्यार्थियों को कॉलेज आने के बाद झगड़े फसाद के बजाय अपने उज्ज्वल भविष्य के बारे में सोचकर कड़ी मेहनत करनी चाहिए। अगर कोई परेशान करता है, तो उसकी शिकायत प्रधानाचार्य या फिर शिक्षकों से करें।
प्रधानाचार्य ने कहा कि दो साल बाद अभिभावकों के साथ बैठक हुई है। अब नियमित रूप से बैठक कर अभिभावकों और छात्र-छात्राओं की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इस दौरान रजाहसन, विनोद शर्मा, हकीकत अली, वीरेंद्र, शकील, बिल्लू यादव, योगेश शर्मा, दिलशाद मौजूद रहे।