बागपत/अमीनगर सराय। गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर में श्रीगणेश की शोभायात्रा निकालकर विधि-विधान से स्थापना की गई। उधर अग्रवाल मंडी टटीरी में लोगों ने झंडा यात्रा और अमीनगर सराय बैंडबाजों के साथ भगवान गणेश की स्थापना की गई। श्रद्धालुओं ने गुलाल उड़ाकर और ढोल नगाड़े बजाकर गणपति का स्वागत किया।
शिव सेना महासंघ की ओर से शिव मंदिर से भगवान श्रीगणेश की शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा वंदना चौक से होलिका चौक होते हुए गांधी बाजार, सराफा बाजार, हनुमान मंदिर, पुराना कस्बा, कोर्ट रोड होते हुए बड़ा बाजार तक निकाली गई। पंडित राजकुमार शास्त्री ने विधि-विधान से पूजा अर्चना के बाद भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना कराई। पूजा में समाजसेवी रमेश वर्मा, प्रदीप वर्मा यजमान रहे। यात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। शोभायात्रा में संजय वर्मा, प्रदीप वर्मा, संजय रुहेला, सतीश मराठा, रवि वर्मा, प्रदीप वर्मा, शिवकुमार गुप्ता, रवि गुप्ता, इलू फौजदार, कमल वर्मा, अंकुर वर्मा, पवन शर्मा, भालू वर्मा मौजूद रहे।
इसके अलावा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष कुलदीप भारद्वाज के नेतृत्व में नगर के सिसाना रोड से नगर के अलग-अलग मार्गों से भगवान गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालु बैंडबाजों की धुन पर नृत्य करते हुए और गुलाल उड़ाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में ब्रजमोहन, टीटू, रोहित काला, अजय, कपिल शर्मा मौजूद रहे।
कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी में गणेश सेवा समिति की ओर से झंडा यात्रा निकाली। यात्रा में अंकुश गोयल, सोनू मित्तल, प्रवीण कुमार, अमित कुमार, दीपक कुमार, विशाल, मनीष, सचिन, हिमांशु, अरविंद शर्मा मौजूद रहे। उधर अमीनगर सराय में श्री दुर्गा मंदिर व सराफा बाजार में गणपति स्थापित किए। इससे पूर्व भगवान गणेश की मूर्ति को बैंडबाजों के साथ मंदिर तक लाया गया। पंडित अमन शास्त्री ने बताया की श्रीगणेश की पूजा अर्चना करने से भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते है। उधर कस्बे के सराफा बाजार में श्रद्धालुओं ने मूर्ति स्थापित कर आरती की।