फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईदगाह मोहल्ला की महिलाओं का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राशन की मांग को शनिवार को ईदगाह मोहल्ला की महिलाओं ने हंगामा किया। उन्होंने राशन की समस्या का समाधान कराने की मांग की। महिलाओं ने कहा नगर पालिका की ओर से कुछ दिन पूर्व थोड़ा थोड़ा राशन भिजवाया था, जो खत्म हो चुका है। वह राशन की मांग को पालिका चेयरमैन और एसडीएम से भी मिली, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लॉकडाउन होने के कारण घर के लोग मजदूरी पर नहीं जा रहे हैं। उनका परिवार भूखे मरने की कगार पर है। आरोप लगाया कि सभासद ने अपने पक्ष के लोगों को राशन दे दिया है। घर में राशन न होने के कारण परिवार भूखों मर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रशासन से शीघ्र ही राशन उपलब्ध कराने की मांग की। सभासद शमीम ने कहा उन्होंने वार्ड में पालिका व अपनी तरफ से लोगों को राशन बांटा है और एसडीएम रामनयन से भी लोगों के लिए राशन की व्यवस्था कराने की मांग की। इसमें सितारा, साहिस्ता, बानो, वकीला, मोमीना, शहजादी, राबिया, आशा, समा, रूबी, नाजमा, नासरीन, परवीन, गौरी आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें