फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: डायट में बनाई गई आईसीटी लैब, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आईसीटी (सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी) लैब की सुविधा शुरू की गई है। इसके बनने से विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों को भी लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


डायट में अभी तक आईसीटी लैब की सुविधा नहीं थी। इसकी वजह से विद्यार्थियों को निजी कंप्यूटर सेंटरों पर फीस देकर कंप्यूटर सीखने की मजबूरी थी। शिक्षकों के अनुसार डीएलएड में कंप्यूटर विषय में अच्छे अंक लाने के लिए मौखिक पढ़ाई के साथ कंप्यूटर संचालन का अभ्यास भी होना जरूरी है। लैब में 15 कंप्यूटर भी रखे गए हैं। कंप्यूटर सिखाने व जानकारी देने के लिए कंप्यूटर के दो शिक्षक भी रखे जाएंगे। विद्यार्थियों के अलावा अब लैब में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को कंप्यूटर चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। लैब के खुलने से विद्यार्थियों व शिक्षकों को लाभ मिलेगा।

वर्जन

संस्थान में आईसीटी लैब की सुविधा शुरू की गई है, जो अभी तक नहीं थी। इससे विद्यार्थियों को बहुत लाभ मिलेगा, जो परीक्षा में अच्छे अंक लाने में कारगर साबित होगी। लैब के लिए कंप्यूटर के दो शिक्षक भी रखे जाएंगे। वरुण कुमार सिंह, प्राचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें