फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरपुड़ा गांव का आई स्पर्श योजना में हुआ चयन

Fri, 30 Sep 2016 02:32 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट । शासन ने बिनौली ब्लाक के  ग्राम पंचायत निरपुड़ा का आई स्पर्श योजना में चयन किया। इसकी सूचना मिलते ही ग्रामीणों में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

 
ग्राम प्रधान मुनेश देवी ने बताया 28 सितंबर को मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र द्वारा सूचित किया गांव निरपुड़ा का चयन आई स्पर्श योजना में किया है। इसके तहत गांव में सोलर प्लांट, वाई फाई की सुविधा, संपूर्ण गांव में इंटर लॉकिंग रोड, श्मशान घाट का निर्माण, सौर ऊर्जा लाइट, कब्रिस्तान की चहारदीवारी, गांव का अलग बिजलीघर, संपूर्ण गांव के बिजली के तार भी बदले जाएंगे। तालाबों की खुदाई आदि कार्य योजना में होंगे।
उन्होंने बताया छह मई 2016 को ग्राम प्रधान और उनका पुत्र निश्चय राणा मुख्यमंत्री के विशेष सचिव अमित गुप्ता से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें गांव निरपुड़ा को लोहिया ग्राम योजना या आई स्पर्श योजना में शामिल कराने की मांग की थी, लेकिन सचिव ने कहा ग्रामों का चयन शासनादेश 13 सितंबर 2012 और शासनादेश 6 अगस्त 2013 द्वारा जनपद के प्रभारी मंत्री करते हैं। 
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री जनपद बागपत के समस्त ग्रामों का पूर्व में ही चयन कर चुके हैं। आई स्पर्श के संबंध में कार्रवाई समन्वय विभाग से की जाती है। विशेष सचिव अमित गुप्ता ने हमारी पत्रावली 11 जुलाई 2016 को मुख्यमंत्री को संदर्भित की। इस आधार पर ग्राम पंचायत निरपुड़ा का चयन हुआ है।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया जिला विकास अधिकारी की देखरेख में गांव का सर्वे कराकर संबंधित विभाग की तरफ से स्टीमेट बनाया जाएगा। इसको सीधे मुख्यमंत्री दफ्तर भेजा जाएगा।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें