फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई हाथ जोड़ता हूं, खुले में शौच करने मत जाओ  

Thu, 02 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
खुले में शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को जागरूक करते अफसर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत में स्वच्छता अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन की टीम बुधवार को ब्राह्मण पुट्ठी पहुंच गई। खुले में शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों को जागरूक किया। गांधीगीरी दिखाते हुए लोगों को समझाया। डीएम हृदय शंकर तिवारी ने बताया कि गांव के 105 घरों में 15 दिन के अंदर शौचालय का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह ब्राह्मण पुट्ठी गांव में ट्रगरिंग (सोच परिवर्तन) अभियान चलाया गया। बच्चों की टोली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा, खंड प्रेरक, जिला परियोजना समन्वयक, जिला पंचायत राज अधिकारी, ग्राम प्रधान और गांव के गणमान्य लोगों की तीन टोलियां बनाई। जिन्होंने गांधीगीरी के माध्यम से लोगों को खुले में शौच करने नहीं जाने के लिए समझाया। टीमों ने लोगों से आह्वान किया कि वह खुले में शौच के लिए न जाएं। डीपीआरओ के नेतृत्व में टीम के सदस्यों ने खुले में शौच जाने वाले लोगों को विनम्रतापूर्वक रोका। इस दौरान बीमारियों, मां-बहनों की सुरक्षा के विषय में भी बताया। गांव को ओडीएफ यानी खुले में शौच से मुक्त बनाए जाने के लिए प्रशासन ने यहां 105 परिवारों के लिए शौचालय निर्मित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें