श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति का मनाया 38 वां वार्षिकोत्सव
बड़ौत। नगर के श्रीवैष्णव धर्मशाला पंचवटी मंदिर में मंगलवार को श्रीराम चरित मानस प्रचार समिति का 38 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आनन्द वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। सबसे पहले श्रीगणेश और सरस्वती वंदना की गई। इसके बाद सुंदर कांड पाठ किया गया। भजन गायक कृष्णपाल सैनी ने फूलों में सज रहे है श्री वृंदावन बिहारी और साथ सज रही वृषभानु की दुलारी भजन गाकर सभी को प्रभु चरणों में लीन होने को मजबूर कर दिया। मनोहर वर्मा ने यूं भजन गाया कि मैं हूं शरण में तेरी संसार के रचैया, कश्ती मेरी लगा दो, उस पार ओ कन्हैया, अशोक लेखराज ने खाटू श्याम बाबा और शेखर वर्मा, हिमांशु अग्रवाल ने भी एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद श्री हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, आरती श्रीरामायण जी, श्रीराम स्तुति का पाठ किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दी। कार्यक्रम में देवी चन्द बाजवान, जय अवतार गोयल, गौरव, योगेश, कामता प्रसाद गुप्ता, कुंदन भारद्वाज, सुरेन्द्र, अनन्त गोयल, सतीश मित्तल, नितिन सैनी व महिपाल कौशिक आदि मुख्य रहे।