फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर छात्र में छिपी है आईएएस की प्रतिभा : वीरेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। केएचआर इंटर कॉलेज खामपुर लुहारी में मंगलवार को सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें मध्य प्रदेश के ग्वालियर के राजस्व सचिव वीरेंद्र कुमार सिंह का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि हर छात्र के अंदर आईएएस की प्रतिभा छिपी हुई है। बस दृढ़ संकल्प, सही दिशा और समय के उचित प्रबंधन की जरूरत होती है। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्व सचिव वीरेन्द्र कुमार, कार्यवाहक प्रधानाचार्य सतपाल सिंह, केके त्यागी ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया। वीरेंद्र सिंह ने बच्चों को अधिक सुविधा देने के लिए एक लाख का चेक दिया। समारोह में सोहनवीर सिंह, संदीप दहिया, पंकज व सचिन कुमार का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें