खेकड़ा। गोेठरा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर तीन दिन पहले इशिका की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पति सचिन को गिरफ्तार कर लिया। उसको कोर्ट में पेश करके जेल भेजा गया।
गाजियाबाद के दादरी के रहने वाले भूपेंद्र ने 24 दिसंबर को मुकदमा दर्ज कराया था कि उसकी भतीजी इशिका की दो वर्ष पहले गोठरा गांव के रहने वाले सचिन के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज में दस लाख रुपये और स्कार्पियो कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नही होने पर ससुराल वालों ने उनकी भतीजी की फांसी लगाकर हत्या कर दी। उन्होंने पति सचिन, जेठ नवीन, मांगे, नन्द सरिता, पिंकी, रीति और सास प्रमिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच अधिकारी प्रभाकर केंतुरा का कहना है कि शुक्रवार को आरोपी पति सचिन को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।