फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन में होगा हाउस होल्ड सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीएम शकुंतला गौतम ने कोविड-19 समेकित कंट्रोल रूम बागपत में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को कंटेनमेंट जॉन और बफर जोन का हाउस होल्ड सर्वे कराने के निर्देश दिए। कहा कि हाउस होल्ड की संख्या अवश्य लिखी होनी चाहिए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य नीरज सेंगर को कंटेनमेंट जोन व हॉटस्पॉट क्षेत्र में होम स्टेप डिलीवरी करने व प्रतिदिन सुबह सात से आठ बजे के मध्य दूध व ब्रेड की सप्लाई बेहतर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सीडीओ को सप्लाई व सैनिटाइज के संबंध में कोविड-19 की टीम 11 की प्रतिदिन बैठक कराने व अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण व जिला पूर्ति अधिकारी को प्रवासियों के राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें