बड़ौत में ओयो होटल के संचालकों से जानकारी लेते सीओ
- फोटो : BARAUT
बड़ौत। एसडीएम और सीओ द्वारा पुलिस टीम के साथ कोताना रोड समेत अन्य जगहों पर होटलों में छापा मारा। टीम ने कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। अधिकारियों ने होटल संचालक को रजिस्टर सहित अन्य कागजात जब्त कर लिए। पकड़े गए युवक-युवतियों को पुलिस द्वारा छोड़ने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा किया। कुछ संचालक होटल बंद कर भाग गए।
बृहस्पतिवार को सीओ युवराज सिंह, एसडीएम सुभाष सिंह ने पुलिस टीम के साथ सीएचसी और पूर्वी यमुना नहर के किनारे संचालित होटलों पर छापा मारा। टीम ने कई जोड़ो को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। संचालक से होटल खोलने के लिए लाइसेंस आदि अभिलेख देखने के लिए कहा, जो संचालक नहीं दिखा सका। पुलिस ने वहां रखे कई रजिस्टर जब्त कर लिए। सूचना पर काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे और होटल खुलने के विरोध में हंगामा किया। सीओ युवराज सिंह ने बताया कि प्रशासन की अनुमति के होटल संचालित नहीं होने दिया जाएगा।