फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाने के रुपये मांगने पर होटल मालिक को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। गांव सरफाबाद निवासी रियाजुद्दीन और भूरा शनिवार की शाम घायल अवस्था में कोतवाली पहुंचे। तहरीर देकर बताया कि उन्होंने रटौल गांव में बस स्टैंड पर होटल खोल रखा है। शनिवार की शाम करीब आठ बजे दो युवक खाना खाने के लिए पहुंचे। खाना खाने के बाद उन्होंने दोनों युवकों से खाने के रुपये मांगे। इस पर युवका गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर भूरा पर लात घूसें बरसा दिए। इससे वह घायल हो गया। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे हमलावरों से बचाया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। कोतवाली पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी युवक गांव डगरपुर निवासी है। मामले की जांच कराकर दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें