फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: गर्मी के तेवर तल्ख, धूप में निकलने से बचें

Mon, 17 Apr 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
धूप से बचने के लिए बेटी को मां के आंचल का सहारा:बागपत में दोपहर के समय कड़ी से धूप से बचाव के ल
विज्ञापन
बागपत। तेज धूप ने लोगों की हालत खराब कर दी है। जिससे लोग अपने घरों से बाहर भी कम निकल रहे हैं और इस कारण ही रविवार को छुट्टी के बावजूद बाजार खाली रहे। वहीं तापमान 41 डिग्री रहा है। चिकित्सक लोगों को गर्मी से बचाव के लिए एहतियात बरतने और धूप में न निकलने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर में शहर की गलियों, मार्गों और बाजारों में लोगों की आवाजाही कम हो गई है। गर्मी के कारण बाहर निकलने की जगह अपने घरों में रहे। यहां रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहा। गर्मी अधिक बढ़ने पर चिकित्सकों ने लोगों को बचाव के लिए एहतियात बरतने की सलाह दी है।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी का असर लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों को तेज धूप और गर्म हवा से बचने की सलाह दी है। गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने और सिर ढककर बाहर निकलने की सलाह दी है। गर्मी से घर से भूखे पेट न निकले और अधिक से अधिक पेयजल पदार्थों का सेवन करें। गर्मी में थोड़ी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। अगर किसी को कोई परेशानी होती है तो तुरंत चिकित्सक की सलाह लेने की हिदायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें