अग्रवाल मंडी टटीरी में विजेता क्रिकेट टीम को ट्राॅफी देकर सम्मानित करते अतिथि
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में चल रही टटीरी प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला शामली और भरभानिया पट्टी क्रिकेट क्लब टटीरी के बीच हुआ। जिसमें शामली की टीम ने क्रिकेट क्लब की टीम को हराकर फाइनल मैच में जीत दर्ज की। जहां विजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
टटीरी प्रीमियर लीग में रविवार को पहला सेमीफाइनल मैच भरभानिया क्रिकेट क्लब टटीरी व नयागांव की टीम के बीच खेला गया। जिसमें क्रिकेट क्लब टटीरी की टीम ने जीत दर्ज की। इसके बाद दूसरा सेमीफाइनल मैच शामली व टटीरी क्रिकेट क्लब के बीच हुआ। जिसमें निर्धारित 12 ओवरों में टटीरी क्रिकेट क्लब ने 121 रन बनाए। जिसके जवाब में शामली की टीम ने छह विकेट से जीत दर्ज की।
इसके बाद फाइनल मैच भरभानिया पट्टी क्रिकेट क्लब टटीरी और शामली की टीम के बीच खेला गया। जिसमें शामली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवरों में 172 रन बनाए। जिसके जवाब में उतरी भरभानिया पट्टी क्रिकेट क्लब की टीम 122 रनों पर सिमट गई और शामली की टीम ने फाइनल मैच में जीत दर्ज की।
फाइनल मैच में अर्पित शामली मैन ऑफ द मैच, गौरव उर्फ फंटी बेस्ट गेंदबाज चुने गए। जहां अंकुर पंडित ने विजेता व उपविजेता टीमों को सम्मानित किया। इस मौके पर विक्की पंडित, अंकुश चौधरी, नीरज, मास्टर सत्यप्रकाश, अक्षय चौधरी, कबड्डी खिलाड़ी श्रीकांत तेवतिया समेत अन्य मौजूद रहे।