फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल बन गया पशुओं का तबेला

Sun, 02 Apr 2017 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़ौत
विज्ञापन
अस्पताल में बंधे पशुओं को नहलाता युवक। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 ककड़ीपुर गांव में स्थित सरकारी अस्पताल में अव्यवस्थाओं के खिलाफ ग्रामीणों ने शनिवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में पशुओं को बांधा जाता है। यहां चिकित्सक महीनों तक नहीं आते। इसके चलते मरीजों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों नेे कहा कि गांव मेें बना सरकारी अस्पताल शोपीस बना हुआ है। वहां पर न तो चिकित्सक आते है और न ही जरूरी दवाएं उपलब्ध हो पा रही हैं। सरकारी अस्पताल अब पशुओं के बांधने के लिए काम मेें लिया जा रहा है। कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गई।

इससे क्षुब्ध होकर ही ग्रामीणों ने शनिवार को सुधीर फौजी के नेतृत्व मेें प्रदर्शन किया। ग्रामीणाेें के मुताबिक मरीजों को इलाज कराने के लिए तीन किलोमीटर दूर एलम गांव मेें जाना पड़ता है। उन्होंने शिकायत के बाद कार्रवाई न होने पर आक्रोश जताया और जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


इस संबंध मेें सीएचसी अधीक्षक डा. मुकेश उपाध्याय से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र की जांच कराई जाएगी। वहां चिकित्सकों के साथ ही अन्य चिकित्सीय                सेवाएं नियमित करने के प्रयास किए जाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में संजीव, नीटू, सुधीर, अमित, गुड्डू, अमरपाल, देशपाल, इंदू, संगीता, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें