फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से घोडे़ की मौत, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
आग से घोडे़ की मौत, लाखों का सामान जला
विज्ञापन

बड़ौत। राजपुर खामपुर गांव में देर रात एक अस्तबल और घर में आग लग गई। एक घोडे़ की मौत हो गई, जबकि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने कोतवाली पर तहरीर दी है।
विज्ञापन

देवेंद्र निवासी राजपुर खामपुर ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार देर रात उसके मकान में किसी ने आग लगा दी। जल्द ही आग ने पूरे घर और अस्तबल को चपेट में ले लिया। घर में मौजूद लोगों ने वहां से भागकर जान बचाई। पड़ोसियों की मदद से आग पर काबू तो पा लिया गया, लेकिन अस्तबल में बंधे एक घोड़े की मौत हो गई। घर में रखा फर्नीचर, कपड़े सहित लगभग दो लाख रुपये का सामान जल गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें