फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंत से केंद्र में किसानों की समस्या उठाने की उम्मीद: नरेश टिकैत

Mon, 24 Jun 2024 03:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि रालोद किसानों की पार्टी है। चौधरी जयंत सिंह के केंद्र सरकार में मंत्री बनने से अब उन्हेें उम्मीद है कि वह किसानों की समस्याओं को उठाएंगे और उनका निस्तारण कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत रविवार को फैजपुर निनाना गांव में इंद्रपाल सिंह के भाई के निधन पर उनके आवास पर पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में किसी भी दल की सरकार हो, उन्हें इससे कोई मतलब नहीं है। केंद्र सरकार को किसानों के प्रतिनिधियों से बात कर एमएसपी लागू करना चाहिए। चौधरी जयंत सिंह के केंद्र में मंत्री बनने से किसानों को काफी उम्मीद जगी है। क्योंकि रालोद ने हमेशा किसानों के हित की लड़ाई लड़ी है। अब उम्मीद है कि किसानों की बातों को सरकार मेें सुना जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, भाजपा नेता साहब सिंह, विनोद खेडा, उपेंद्र, धर्मेंद्र, इंद्रपाल, विजयपाल तोमर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें