- डॉ. राजपाल सिंह, डोली और यशु ने अयोध्या में दिया निशानेबाजी का प्रशिक्षण
बिनौली। आयोध्या शूटिंग रेंज पर प्रशिक्षु निशानेबाजों को अंतरराष्ट्रीय कोच रहे डॉ. राजपाल सिंह व दो शूटरों द्वारा तीन दिवसीय प्रशिक्षण देने पर रेंज पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया।
जौहड़ी राइफल एशोसिएशन अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय कोच रहे डॉ. राजपाल सिंह, शूटर डोली व यशु सोलंकी ने अयोध्या शूटिंग रेंज एंड फाउंडेशन की अयोध्या शूटिंग रेंज के खिलाड़ियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया। इस दौरान डॉ. राजपाल सिंह ने वहां एडिशनल एसपी राकेश तिवारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निशानेबाजी की बारीकियां सिखाईं। मंगलवार को प्रशिक्षण समाप्त हो जाने पर आयोध्या शूटिंग रेंज के अध्यक्ष शनि कुमार वर्मा व रेंज पदाधिकारियों ने उन्हें भगवान श्रीराम की मूर्ति देकर सम्मानित किया।