फोटो संख्या 8
बिनौली। न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल बिनौली में मंगलवार को हुए कार्यक्रम में दसवीं की बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में दसवीं में परी रुहेला 95.6%, शिया तोमर 94.6%, तनिशा धामा 90%, शिवांग तोमर 89%, सूरज तोमर 88%, तनिश तोमर, मानवी और 12वीं में पलक कुमारी, नव्या, आर्यन धामा, सागर खान, देव तोमर को निदेशक शिवानी चौधरी व प्रधानाचार्य मीनू सिरोही ने स्मृति चिह्न व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। इस अवसर पर चेयरमैन यतेश चौधरी, निकिता, ज्योति, राजबाला, नसीम खान, जावेद, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।