फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होमगार्डों के हड़ताल पर जाने से पुलिस महकमे की सुरक्षा व्यवस्था डगमगाई

Mon, 03 Oct 2016 01:27 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कलक्ट्रेट में मांगों को लेकर धरने पर बैठे होमगार्डों ने दूसरे दिन भी आंदोलन जारी रखा। चार अक्तूबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू करने का एलान किया। हड़ताल से पुलिस का गणित गड़बड़ा गया है। 
विज्ञापन


होमगार्ड अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन के बैनर पर जिले के 562 होमगार्डों ने कार्य बहिष्कार कर कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। चेतावनी दी जब तक चार सूत्रीय मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। मांगों को लेकर उन्होंने नारेबाजी कर हंगामा किया। 

इस मौके पर जिलाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया जब तक मांगे पूरी नहीं होगी, तब तक सभी होमगार्ड आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे। उनका योगदान पुलिस महकमे में सबसे अधिक रहता है, फिर भी जायज मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने शीघ्र ही शासनादेश जारी करने की मांग की है। जिले में होमगार्डों की हड़ताल से विभागीय और पुलिस प्रशासन के अधिकांश कार्य पूरी तरह प्रभावित हो गए। ड्यूटी में भी परेशानी हो रही है। बिट्टू कुमार, योगेश कुमार, संजीव, तेजपाल, चंद्रपाल, नरेंद्र, जगपाल सिंह, बिजेंद्र, दिनेश कुमार, विजय, मौसम अली, विजय, जगपाल, रमेश, जय कुमार आदि  मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें