अमीनगर सराय। मेरठ-बागपत ह्राइवे पर डौला पुलिस चौकी पर चेकिंग में विक्की हत्याकांड में शामिल हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ बैंगन का साथी गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 13 जून को टटीरी के रहने वाले विक्की की हत्या करने के बाद शव डौला-खट्टा प्रहलादपुर मार्ग पर फेंक दिया गया था। पुलिस ने टटीरी की दो महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि फरार 25 हजार के इनामी हिस्ट्रीशीटर अशोक उर्फ बैंगन बसौद नहर में पुलिस ने मुठभेड़ में दबोच लिया था। इसके अलावा फरार आरोपी डौला के रहने वाले इश्तखार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।