फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर ने साथियों के साथ मिलकर राशन डीलर को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। ककड़ीपुर गांव में राशन वितरण को लेकर हिस्ट्रीशीटर ने अपने साथियों के साथ मिलकर राशन डीलर की पिटाई कर दी। जिसमें हिस्ट्रीशीटर समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

ककड़ीपुर गांव के रहने वाले प्रदीप ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी गांव में ही सस्ते गल्ले की दुकान है। जबकि दूसरे राशन डीलर का बेटा राजकुमार हिस्ट्रीशीटर है। आरोप लगाया कि बुधवार को कुछ उपभोक्ताओं ने हिस्ट्रीशीटर पर दो साथियों के साथ मिलकर घर जाकर जबरदस्ती राशन वितरण की मशीन पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाया। उसने वहां जाकर अंगूठा लगवाने का विरोध किया और हिस्ट्रीशीटर राजकुमार व उसके साथियों का मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। तभी हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर राजकुमार, सन्नी निवासी ककड़ीपुर और विवेक निवासी बराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें