फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: छपरौली थाना पुलिस के खिलाफ ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अवर अभियंता के साथ मारपीट के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर बुधवार को ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने एक्सईएन प्रथम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। पांच दिनों में आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर सीओ के घेराव की चेतावनी दी।
विज्ञापन

विद्युत संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक एवं विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर के नेतृत्व में बुधवार को काफी संख्या में निगम के कर्मचारी एकत्रित हुए और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष मनोहर सिंह तोमर ने कहा कि राजस्व वसूली और चेकिंग के दौरान आए दिन निगम के कर्मचारियाें के साथ मारपीट की घटना हो रही है। 10 दिन पहले मुकंदपुर गांव में राजस्व वसूली के दौरान अवर अभियंता संतोष के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी, लेकिन छपरौली थाने में तहरीर देने के बावजूद न तो मामला दर्ज हुआ और न ही आरोपियों की गिरफ्तार हुई।
उन्होंने छपरौली थाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए पांच दिन का अल्टीमेटम जारी किया। साथ ही चेतावनी दी कि यदि इन दिनों के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो कर्मचारी सीओ का घेराव करेंगे। जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। प्रदर्शन व मांग करने वालों मेंं सहायक अभियंता अतुल, राधेश्याम गुप्ता, चंद्रकांत, अवर अभियंता संतोष, दिनेश, सन्नी, राजीव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें