फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कंबोडिया जाकर भारतीय संस्कृति तलाशेंगे इतिहासकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। कंबोडिया में मौजूद भारत की संस्कृति और पुरातात्विक संपदा का अध्ययन करने के लिए नगर के इतिहासकार कंबोडिया की पांच दिवसीय यात्रा करेंगे। शहजाद राय शोध संस्थान के निदेशक डॉ. अमित राय जैन ने बताया कि कंबोडिया भारत के सांस्कृतिक इतिहास एवं गौरवशाली वैभव का प्रतीक देश है, जहां पर अंकोरवाट का मंदिर विश्व विरासत के रूप में हजारों वर्षों से खड़ा है। इसके अलावा कंबोडिया में भगवान विष्णु, भगवान शिव, भगवान बुद्ध एवं जैन धर्म के तीर्थंकरों के भी सैकड़ों मंदिर एवं पुरातात्विक स्थल मौजूद हैं, जो जर्जर हालत अवस्था में है। इस अध्ययन यात्रा के दौरान उन सभी पुरातात्विक स्थलों का भौगोलिक दर्शन एवं फोटोग्राफी का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें