बागपत। हिंदू जागरण मंच के महामंत्री के परिवार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों के साथ एसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। एसपी ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं।
चांदीनगर थाना क्षेत्र के भगोट निवासी सुमित हिंदू जागरण मंच के महामंत्री हैं। उनके परिवार से कुछ लोगों ने मारपीट कर दी थी। सुमित के पिता रामकिशन ने बताया कि 23 मार्च की शाम गांव के आधा दर्जन लोगों ने लाठी डंडों से घर में घुसकर हमला कर दिया। इसमें परिवार की महिला सहित चार लोग घायल हो गए। घटना की सूचना चांदीनगर पुलिस को दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी अभिषेक सिंह ने घटना की जांच व कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इस मौके पर इस मौके पर कमलेश, कौशल, शीला, सहदेव, राजीव, दीपक मानव, हिमांशु कौशिक, सोनू, कुलदीप, सतवीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।