फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मेरठ-बड़ौत हाईवे पर हिंडन नदी का पुल जर्जर, भारी वाहनों पर रोक

Sat, 27 Jul 2024 03:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
बरनावा के हिंडन पुल का निरीक्षण करते अ​धिकारी
विज्ञापन
बागपत। मेरठ-बड़ौत हाईवे पर बरनावा में हिंडन नदी पर बना पुल जर्जर हो गया है जो अब भारी वाहनों के आवागमन के लिए सुरक्षित नहीं है। इसलिए पुल से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। अधीक्षण अभियंता के निरीक्षण के बाद डीएम और एसपी ने इसकी संस्तुति कर दी। भारी वाहनों को किनौनी से पुरा महादेव होते हुए डौला में मेरठ-बागपत नेशनल हाईवे पर निकाला जाएगा।
विज्ञापन

मेरठ-बड़ौत मार्ग पर बरनावा में हिंडन नदी पर बने पुल से हल्के और भारी वाहनों का आवागमन होता है। जिसका निर्माण करीब 50 साल पहले कराया गया था जो अब जर्जर हो चुका है। इसके स्तंभों से ईंटें उखड़कर गिरने लगी हैं। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता मेरठ ने भी हिंडन पुल कर निरीक्षण कर असुरक्षित घोषित किया। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने उसके पास से दूसरे पुल का निर्माण कराने के निर्देश दिए। जिसके बाद डीएम और एसपी से बरनावा हिंडन पुल से भारी वाहनों का आवागमन बंद कराने के लिए अनुमति ली गई। भारी वाहनों का आवागमन रोकने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी भी लगाई जाएगी।
- किनौनी-पुरा मार्ग से निकाले जाएंगे भारी वाहन
मेरठ जिले से रोजाना हजारों वाहन बरनावा हिंडन पुल से आवागमन करते हैं। अब भारी वाहनों का आवागमन बंद होने पर किनौनी से पुरा-डौला मार्ग से आवागमन कराने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

- नए पुल का निर्माण कराने की प्रक्रिया शुरू
बरनावा में हिंडन नदी का पुल जर्जर होने के बाद अब नए पुल का निर्माण कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिसके लिए लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अधिकारी नए पुल का प्रस्ताव तैयार कराने में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें