फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: भाकियू तोमर ने रंगदारी के मुकदमे के विरोध में हंगामा किया

Sat, 27 Jul 2024 03:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। शहर के मोहल्ला केतीपुरा के फैक्टरी मालिक से एक लाख रुपये महीना रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज हुए मुकदमे के विरोध में भाकियू तोमर ने कोतवाली में हंगामा किया। उन्होंने जमीन के विवाद में प्रदेश स्तर के भाजपा नेता समेत दो लोगों पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

भाकियू तोमर के पदाधिकारी जुलूस निकालकर कोतवाली पहुंचे। जहां भाकियू तोमर के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तोमर ने बताया कि केतीपुरा मोहल्ले के वसीम ने दीपक, राशिद उर्फ फौजी और तीन अज्ञात के खिलाफ लूटपाट व रंगदारी मांगने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया गया है।
उन्होंने जमीन के विवाद में भाजपा के प्रदेश स्तर के नेता के दबाव में आकर पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। कोतवाली प्रभारी ने भाकियू तोमर के पदाधिकारियों को निष्पक्ष जांच कराने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर, भाजपा नेता का कहना है कि वह अभी लखनऊ में हैं और स्थानीय मुद्दों उनका कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन

- ये है मामला
मोहल्ला केतीपुरा में रहने वाले वसीम ने आरोप लगाया कि वह रक्षा हॉस्पिटल के पास स्क्रैप की छोटी फैक्टरी लगा रहा है। जिसका पता चलने पर महिला थाने के समीप रहने वाले दीपक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उससे एक लाख रुपये महीना रंगदारी मांगी। जिसका विरोध करने पर उसके साथ लूटपाट और फायरिंग की गई। जिसके बाद राशिद उर्फ फौजी ने शिकायत वापस नहीं लेने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें