हिंदी की मौखिक परीक्षा 14 अक्तूबर को
बड़ौत। जनता वैदिक कॉलेज के हिंदी विभाग की आंतरिक परीक्षक डा. नीलम राणा ने बताया कि जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज बड़ौत, जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत, सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज बागपत, एम.एम. डिग्री कॉलेज खेकड़ा, वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज टटीरी, गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज बूढ़पुर रमाला, श्री विनायक कॉलेज ऑफ एजूकेशन मवीकलां, के सभी व्यक्तिगत अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं की एम.ए. हिंदी की मौखिक परीक्षा बुधवार 14 अक्तूबर को सुबह 9 बजे जनता वैदिक कॉलेज बड़ौत परीक्षा केंद्र पर आयोजित की जाएगी। सभी परीक्षार्थी एम ए अंतिम वर्ष का प्रवेश पत्र एवं एम.ए. प्रथम वर्ष की अंकतालिका परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।