फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की भीड़ से हाईवे जाम

विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे स्थित बागपत के गौरीपुर मोड़ पर लगा जाम। - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
डेरा सच्चा सौदा के अनुयायियों की भीड़ से हाईवे जाम
विज्ञापन

बागपत। बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में हरियाणा, पंजाब से आये अनुयायियों की भीड़ से दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। गौरीपुर मोड़ पर यातायात व्यवस्था के लिए कोतवाली व ट्रैफिक पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

बरनावा स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम में रविवार को हरियाणा के हिसार, जींद, सिरसा व पंजाब के कई जनपदों से अनुयायी पहुंचे। दोपहर बाद अनुयायी अपने वाहनों से लौटने लगे। जत्था जैसे ही दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पहुंचा तो वाहनों की अधिकता होने से जाम के हालात बन गए। सरूरपुर कलां गांव से लेकर गौरीपुर मोड़ तक जाम की स्थिति बनी रही। इसका पता चलने पर कोतवाली व ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची। पुलिस ने स्थिति संभाली और वाहनों को निकलवाया। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने निकालकर आगे भेजा। इसके साथ ही वाहन चालकों से कोई भी एंबुलेंस आने पर उसे तुरंत रास्ता देने के लिए कहा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें