बालैनी के पूरा महादेव मंदिर में पहुंचे हाईकोर्ट के न्ययाधीश व बागपत के न्यायधीश के साथ में मौजूद
- फोटो : BAGHPAT
बालैनी (बागपत)। पुरा महादेव मंदिर में शुक्रवार को हाईकोर्ट के जज सुमित गोपाल और जिला जज सुधीर कुमार शर्मा ने पूजा अर्चना कर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। मंदिर में मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। इस मौके पर पंडित आशुतोष, पंडित बिजेंद्र, पंडित नितिन, पंडित रोहित, आयुष, हिमांशु, सुरेंद्र, ब्रह्मपाल प्रधान व सचिन मौजूद रहे।