फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शॉर्ट सर्किट से जड़ी-बूटी की दुकान में लगी आग

Tue, 24 Jan 2023 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बडौत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के नजदीक स्थित तोमर जडी-बूटी केंद्र में रविवार की देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। लेकिन तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो गया। पीडितों ने प्रशासन से मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन

दिल्ली सहारनपुर हाईवे के नजदीक विनोद तोमर की जड़ी-बूटी की दुकान है। रविवार की शाम विनोद दुकान बंद कर घर गया था। लगभग 3:00 बजे उसको सूचना दी कि दुकान में आग लग गई। सूचना पर काफी संख्या में भीड़ वहां पर एकत्रित हो गई और घरों से बाल्टी में पानी लेकर आग को बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बुझने की बजाय तेज होती चली गई। बाद में लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दुकान के संचालक विनोद ने बताया कि दुकान में रखे महत्वपूर्ण कागजात के अलावा लगभग पांच लाख की जड़ी-बूटी जलकर राख हो गई। लोगों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाएं जाने की मांग की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें