फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: जौहड़ी में सुभाष चंद्र बोस शूटिंग चैंपियनशिप शुरू

Tue, 24 Jan 2023 12:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। जौहड़ी की बीपी सिंघल इंडोर शूटिंग रेंज पर सोमवार को दो दिवसीय नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। इसमें प्रथम दिन करीब 50 शूटरों ने प्रविष्टि दर्ज कराई।
विज्ञापन

आयोजित चैंपियनशिप का शुभारंभ इंस्पेक्टर बिनौली सलीम अहमद ने फीता काटकर व रेंज पर निशाने लगाकर किया। इस अवसर पर रेंज संस्थापक डॉ. राजपाल सिंह ने कहा कि शूटर मन लगकार व ध्यान केंद्रित कर खेल का सर्वोच्च प्रदर्शन करें। चैंपियनशिप में प्रथम दिन जनपद मेरठ बागपत से करीब 50 शूटरों ने प्रवष्टि दर्ज कराकर जमकर निशाने लगाए। डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को डीएफओ बागपत हेमंत सेठ विजेता शूटरों को पुरस्कृत करेंगे। चैंपियनशिप में खेलो इंडिया कोच महबूब पठान, रहीश मलिक, वाजिद खान, हसन मलिक, हिना अली, आशु तोमर, आस्था सौलंकी, तनु चौधरी, प्रांजल तोमर, डोली, मानवी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें