फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मौजिजाबाद नांगल में आठ बीघा में बनेगा हैलीपेड

Mon, 23 Oct 2023 12:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट। मौजिजाबाद नांगल गांव के श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में हैलीपेड़ के लिए आठ बीघा जमीन चिन्हित की गई है। जहां हैलीपेड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। उधर अधिकारी मौजिजाबाद नांगल गांव में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर मौजिजाबाद नांगल गांव में हैलीपेड तैयार कराने के लिए किसानों के खेतों में खड़ी फसल की कटाई शुरू करा दी है। लोनिवि के अवर अभियंता गंगा सिंह ने बताया कि हैलीपेड के लिए आठ बीघा भूमि खाली कराई जा रही है। जहां हैलीपेड बनाया जाएगा, उस जगह को समतल भी कराया जा रहा है। जल्द ही हैलीपेड़ तैयार करा दिया जाएगा। उधर एएसपी मनीष मिश्रा गांव गांव में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें