फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश का कहर: दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद, शाकंभरी में पुल बहे, दर्जन भर स्थानों पर मलबा और पेड़ गिरे

Fri, 19 Sep 2025 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत

सार

सहारनपुर और शिवालिक क्षेत्र में भारी बारिश से दिल्ली-देहरादून हाईवे दर्जन भर स्थानों पर बंद हो गया है। नदियों में सैलाब आने से गांवों का संपर्क टूटा और शाकंभरी मेले की तैयारियां बर्बाद हो गईं।

विज्ञापन
शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छुटमलपुर/शाकंभरी/मिर्जापुर। शिवालिक की पहाड़ियों एवं मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से दिल्ली-देहरादून हाईवे दर्जन भर स्थानों पर मलबा और पेड़ गिरने से बंद हो गया है। इसके बाद वाहनों को एलिवेटेड रोड से निकाला जा रहा है। उधर, घाड़ की सभी नदियों में पानी का सैलाब आ गया। इसके चलते घंटों तक गांवों का संपर्क कटा रहा। शाकंभरी में मेले की सभी तैयारियां पानी के उफान ने ध्वस्त कर दीं। लोहे का अस्थायी पुल और शंकराचार्य आश्रम का लकड़ी का पुल भी पानी में बह गया।
विज्ञापन


भारी बारिश के चलते मोहंड से डाट काली मंदिर तक 12 किमी के हिस्से में दर्जन भर स्थानों पर पहाड़ियों से मलबा आने और पेड़ टूट कर गिरने से दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद हो गया है। एक जगह पर सड़क भी धंस गई है, जहां से लगातार मलबा नीचे खाई में जा रहा है। प्रभावित स्थानों पर एनएचएआई के कर्मचारी सड़क से मलबा हटाने और मरम्मत कार्य में लगे हैं, लेकिन लगातार हो रही बारिश इसमें बाधा बनी है। सड़क बंद होने के चलते निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की एलिवेटेड रोड फिलहाल वाहनों के लिए खोल दी गई है। इससे यात्रियों को राहत मिली है।
बारिश के चलते घाड़ की सभी नदियों में पानी का सैलाब आ गया। रात में एक बजे श्री शाकंभरी देवी में शिवालिक पहाड़ियों से अलर्ट का सायरन बजाकर सिद्धपीठ रात्रि में रुके हुए श्रद्धालुओं को सचेत कर दिया था। बृहस्पतिवार सुबह तक भी पानी कम न होने पर भूरादेव बाढ़ चौकी तैनात पुलिस ने श्रद्धालुओं को सात घंटे तक वहीं रोके रखा। दोपहर 12.30 बजे ही श्रद्धालुओं को मां के दर्शनों के लिए जाने दिया गया। जिला पंचायत द्वारा शारदीय नवरात्र मेले के लिए की गई बैरिकेडिंग, लोहे का पुल, लकड़ी के पुल, नाला निर्माण भी ध्वस्त हो गया। गांव शफीपुर नदी,बाद शाहीबाग नदी, पाडली नदी में भारी पानी आया। इससे भूमि कटाव भी हुआ है।
विज्ञापन


इन रास्तों पर कट गया संपर्क
गांव खुवासपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग भी नदी की बाढ़ में बह गया था। इस रास्ते पर भी ग्रामीण घंटों तक खड़े रहे। इसके अलावा गांव मगनपुरा, जानीपुर, रहणा, खुवासपुर, हिंदूवाला, डाडल व बादशाहीबाग आदि कई गांवों का संपर्क घंटों एक दूसरे से कटा रहा। जाटोवाला के पास निर्माणाधीन स्पोर्ट्स काॅलेज पर बने पुल के पाइपों में कचरा भरने से बाढ़ का पानी गांव असगरपुर, ताहरपुर आदि गावों में घुस गया और सहारनपुर-विकासनगर हाईवे पर पानी आ गया। एसडीएम मानवेंद्र सिंह ने स्पोर्ट्स कॉलेज की नदी से गांव असगरपुर, जाटोवाला में आने वाली बाढ़ से हुए नुकसान एवं सिद्धपीठ शाकंभरी देवी में पहुंच नवरात्र मेले की तैयारियों का जायजा लिया।
-

मोहंड में छाया सन्नाटा, बाजार बंद, सड़कों पर बच्चे खेल रहे क्रिकेट
बिहारीगढ़। दून हाईवे पर गणेशपुर से एलिवेटेड रोड पर वाहनों का आवागमन शुरू होने से मोहंड में पुराने हाईवे पर सन्नाटा छा गया है। सड़क पर बच्चे क्रिकेट खेलते नजर आए। पिछले तीन दिन से मोहंड का बाजार पूरी तरह से बंद है। दुकानें बंद होने से लोगों के सामने रोजगार का संकट भी खड़ा हो गया है। इससे यह लग रहा है कि नवनिर्मित एलिवेटेड रोड के स्थायी रूप से खुलने के बाद तो मोहंड में वीराना छा जाएगा।

शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण

 

शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण

 

शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण

 

शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण

 

शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण

 

शाहपुर गाड़ा  नदी पर पानी कम होने का इंतजार करते राहगीर। स्रोत ग्रामीण

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें