फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: कोर्ट में शुरू हुई शौर्य हत्याकांड पर सुनवाई, 19 जनवरी को होगी बहस

Wed, 18 Jan 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। फखरपुर गांव के शौर्य हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय में सुनवाई शुरू हो गई। जिसमें 19 जनवरी को बहस शुरू होगी।
विज्ञापन

जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल नेहरा ने बताया कि फखरपुर गांव के सात वर्षीय शौर्य की 15 दिसंबर की शाम हत्या कर शव खेत में दबा दिया था। जिसमें पुलिस ने मृतक शौर्य के चाचा विनीत, गांव के नीरज उर्फ डैनी और अक्षित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने शौर्य हत्याकांड के तीनों आरोपियों के खिलाफ न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया। जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मंगलवार को जिला जज न्यायालय में शौर्य हत्याकांड पर सुनवाई शुरू हुई। जिसमें आरोपी पक्ष के अधिवक्ता ने मुकदमे में बहस करने के लिए 20 दिन का समय मांगा। जिसका उन्होंने विरोध किया और आपत्ति दर्ज की। जिसपर सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव पांडेय ने बहस के लिए 19 जनवरी की तारीख निर्धारित की। डीजीसी ने बताया कि 19 जनवरी को शौर्य हत्याकांड में बहस की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें