फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: नगर पालिका के सीमा विस्तार पर आठ को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। नगर पालिका का सीमा विस्तार होने के बाद से शुरू हुई खींचतान अभी जारी है। जिन सिसाना, नयागांव हमीदाबाद, पाली को नगर पालिका में शामिल किया है, इनको दोबारा से बाहर करने के मामले में हाईकोर्ट में अब आठ दिसंबर को सुनवाई होगी। हालांकि यह माना जा रहा है कि सीमा विस्तार के आधार पर चुनाव होंगे।
बागपत नगर पालिका के सीमा विस्तार पर शासन ने मुहर लगाते हुए सिसाना, पाली, नयागांव हमीदाबाद, औद्योगिक क्षेत्र को शामिल किया था। जिसके बाद सीमा विस्तार के विरोध में कई लोग हाईकोर्ट में चले गए। जहां दो गांवों नयागांव हमीदाबाद व पाली के प्रधानों की याचिका खारिज हो चुकी है, लेकिन अभी दो सभासदों की याचिकाओं पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसमें पिछले दस दिन में कई तारीख लग चुकी है। अब इसकी सुनवाई के लिए आठ दिसंबर की तारीख तय हुई है। वहीं माना जा रहा है कि यह मामला आठ दिसंबर को निपट सकता है और सीमा विस्तार के आधार पर नगर पालिका चुनाव होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें