फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत: नेपाली जमातियों की जमानत पर सुनवाई आज, 91 के खिलाफ चार्जशीट, अस्थायी जेल में हैं बंद

Thu, 04 Jun 2020 01:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

निजामुद्दीन मरकज से जिले के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आए और कोरोना संक्रमण काल में चर्चा का केंद्र बने नेपाल के जमातियों की जमानत पर सुनवाई आज होगी। अस्थायी जेल में बंद जमातियों की पैरवी जमीयत उलमा ए हिंद कर रहा है। नेपाल के जमातियों की एसीजेएम की कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन


जमीयत उलमा ए हिंद की बागपत इकाई के अध्यक्ष मौलाना दिलशाद कासमी ने अधिवक्ता नफीस अहमद से मुलाकात कर केस में पैरवी के लिए पहल की । नेपाल के जमाती खेकड़ा की अस्थायी जेल में काफी दिन से बंद हैं।

अधिवक्ता नफीस अहमद ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। सीजेएम के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई अब एसीजेएम किरण गौड़ की अदालत में होगी। बचाव पक्ष ने फिलहाल 17 जमातियों की जमानत के प्रार्थना पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन


नेपाल से आए और जिले में फंस गए जमाती
निजामुद्दीन मरकज से जिले में नेपाल के 28 जमाती आए । इनमें 17 जमाती रटौल और 11 बागपत के धार्मिक स्थल मेें रहे । कोरोना संक्रमण को देखकर इन्हें बालैनी के स्क्रीनिंग सेंटर में रोका। इनमें चार जमातियों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि भी हुई । बाद में जमाती ठीक हो गए।
विज्ञापन


91 के खिलाफ चार्जशीट, अस्थायी जेल में नेपाली
पुलिस ने अब तक कुल 91 जमातियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। नेपाल के जमातियों को खेकड़ा की अस्थायी जेल में रखा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें