फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तुगाना के मुख्य मार्गों पर कीचड़ और गंदगी का अंबार

Sun, 05 Feb 2023 11:56 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
तुगाना गांव के मुख्य मार्ग पर हुई गंदगी
विज्ञापन
छपरौली। तुगाना गांव में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण गलियों में जलभराव की स्थिति बनी रहती है, जिससे मुख्य मार्गों पर कीचड़ फैली हुई है। उधर प्राचीन शिव मंदिर के बाहर गंदगी का ढेर लगा होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने नियमित सफाई कराने की मांग की।
विज्ञापन

तुगाना गांव के ग्रामीण हरपाल सिंह, बाबू, प्रेम, देवेंद्र, गुड्डू, प्रवीण शास्त्री आदि ने बताया कि सफाई नहीं होने के कारण प्राचीन शिव मंदिर के बाहर कीचड़ फैली हुई है और गंदगी के ढेर लगे है। जिससे मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। मंदिर के मुख्य गेट के सामने ही दूषित पानी भरा होने के कारण श्रद्धालुओं को गंदगी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है। नाली की सफाई नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है, जिसके लिए कई बार ग्राम विकास अधिकारी व प्रधान से शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं कराया जा सका। जिससे गांव में बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है।
उन्होंने नाली व मुख्य मार्ग की जल्द सफाई कराने की मांग की। उधर ग्राम प्रधान नीतू का कहना है कि पेयजल टंकी के लिए पाइप बिछाने का कार्य कराया जाना है। उसके बाद सीसी रोड़ बनाई जाएगी और नाली से लेकर जल भराव की समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें