संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर में चमरावल रोड पर सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में रविवार को विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से छठा बिखेरी। विद्यार्थियों ने देशभक्ति, पंजाबी, राजस्थानी, पश्चिमी, हिप-हॉप नृत्य प्रस्तुत किए, तो समाज को संदेश देने के लिए नाटिकाओं का मंचन किया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव व एसपी नीरज कुमार जादौन ने मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप जलाकर और छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर किया। विद्यार्थियों ने गणेश वंदना, वंदे्मातरम, हर घर तिरंगा, ऐ मेरे वतन के लोगों, झांसी की रानी, देश रंगीला, ओ माई फ्रैंड गणेशा, मिशन मंगलम्, नन्ना मुन्ना राही हूं आदि पर प्रस्तुति दी।
इसके बाद अतिथियों ने कक्षा 12 के छात्र प्रतीक व कक्षा 10 की छात्रा हिमाद्री को एंजेल्स प्राइड अवार्ड दिया। निशुल कुमार व प्रांजल को आईआईटी एडवांस और वंशिका गर्ग व आर्य ढ़ाका को नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एंजेल्स आइकन अवार्ड दिया। निशांत, वंशिका, अक्षा, एकता, शगुन व लक्की को स्पोर्ट्स चैंपियन ऑफ द ईयर, प्रियंका, अलिना, अक्षित व संस्कृति को सुंदर लेखन के लिए सम्मानित किया गया।
यशिका, यशवी, अदिति, देव, नितिन, अनस व उदित को शत प्रतिशत उपस्थिति के लिए पुरस्कार दिया। संचालन हिमाद्री, संस्कृति, राशि, वंशी, फारेहा, यशवी, अक्षिता, प्रतीक्षा, कृतिका, देवांश, यश, शिवम, भव्य, मानसी, अक्षरा, तन्जिम, पूजा, अर्स व उदित ने किया। स्कूल प्रबंधक अजय गोयल व प्रधानाचार्य दीपक वर्मा ने भी संबोधन किया। इस दौरान समाजसेवी अभिमन्यु गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक गुप्ता, मनोज गोयल, नंदलाल डोगरा, विनोद गोयल, संजय रूहेला आदि मौजूद रहे।
लक्ष्य तय करके पढ़ाई करे विद्यार्थी
डीएम राजकमल यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को लक्ष्य तय करके पढ़ना चाहिए। क्योंकि जबतक हम लक्ष्य तय नहीं करेंगे, तब तक आगे बढ़ने के लिए रास्ता नहीं मिलेगा। अगर किसी जगह नाकाम होते है तो दोबारा प्रयास करिए और लगातार प्रयास करते रहिए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने कहा है कि अब जिस तरह का सहयोग पढ़ाई के लिए परिवार की तरफ से बच्चों को मिलता है। ऐसे में सभी को मेहनत व लग्न से पढ़ाई करके आगे बढ़ना चाहिए। अगर किसी जगह कामयाबी नहीं मिलती है तो हारकर बैठना नहीं चाहिए। क्योंकि उससे ही कामयाबी का रास्ता निकलता है।