- एक केंद्र के निर्माण पर खर्च होंगे 30.40 लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के आठ गांव के लोगों को जल्द ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। गांवों में उपस्वास्थ्य केंद्र के भवन का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद है। एक भवन के निर्माण पर 30 लाख 40 हजार रुपये का बजट खर्च किया जाएगा।
जिले में आठ उप स्वास्थ्य केंद्र जर्जर हो चुके थे। जिनके नए भवनों का निर्माण स्वास्थ्य विभाग की ओर से कराया जा रहा है। विभाग की ओर से एक उपकेंद्र के भवन के निर्माण के लिए 30 लाख 42 हजार रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इनमें से छह उपकेंद्रों का निर्माण लगभग 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है, जबकि दो में निर्माण 50 प्रतिशत हो चुका है।
इन केंद्रों का चल रहा निर्माण
जिले में गौरीपुर, लोहड्डा, बोपुरा, हजूराबाद गढ़ी, शेरपुर लुहारा, नांगल, मवीकलां और खिंदौड़ा में उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण चल रहा है। निर्माण पूरा होने पर लोगों को गांव में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए दूसरे अस्पतालों की दौड़ नही लगानी पड़ेगी।
वर्जन....
जिले में आठ उपस्वास्थ्य केंद्रों के भवनों का निर्माण चल रहा है। इनमें से छह केंद्रों के भवन का लगभग 90 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। -डॉ दिनेश कुमार, सीएमओ