फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सूरज की फिर बढ़ी तपिश, 38 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- चिकित्सक दे रहे पेय पदार्थों का सेवन की सलाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। सूरज की तपिश दोबारा से बढ़ने लगी है। जिससे लोगों का पसीना छूटने लगा है तो लू भी परेशानी बढ़ा रही है। चिकित्सक भी लोगों को लू और गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों का सेवन करने की सलाह दे रहे है।
यहां पिछले एक सप्ताह में कई बार बारिश होने के साथ ही तापमान काफी कम था। लेकिन अब दोबारा से सूरज की तपिश होने लगी है और तापमान बढ़ने लगा है। यहां सोमवार को तापमान में बढ़ोतरी हुई तो वह अधिकतम 38 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। जिले में दिन भर 13 किलोमीटर की रफ्तार से गर्म हवा चली। कृषि वैज्ञानिक डॉ अंकिता नेगी का कहना है कि अगले कुछ दिन में तापमान में ओर वृद्धि होगी। लोग धूप से बचाव के लिए जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे है। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मी और लू में हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। समय पर सही इलाज न मिलने पर जान का खतरा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर को ढककर घर से निकले
सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत का कहना है कि गर्मी से बचाव के लिए पूरी आस्तीन के कपड़े पहनने चाहिए और घर से सिर को ढककर ही बाहर निकलना चाहिए। लू से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेय पदार्थों और हरी सब्जी का सेवन करना चाहिए। गर्मी लगने पर ओआरएस का घोल पीएं और चिकित्सक की सलाह लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें