फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मावा, घेवर व बर्फी सहित पांच नमूने लेकर जांच केलिए भेजे

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिलेभर में खाद्य विभाग की टीम ने छापा मारकर कार्रवाई की। मिठाई की दुकानों से मावा, घेवर व बर्फी सहित पांच सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य डीपी सिंह व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने टीम के साथ जिलेभर में मिठाई की दुकानों पर सैंपल लेने के लिए पहुंचे। रटौल में धीरज मिष्ठान भंडार से बेसन लड्डू, पाल जी मिष्ठान भंडार से बर्फी, कश्यप स्वीट्स से मिश्रित दूध, अमीनगर सराय में देव कन्फेक्शनरी से घेवर व बिजवाड़ा में दिलशाद की मावा भट्टी से मावा का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी यज्ञदत्त आर्य, नेहा चौधरी व अंकिता श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें